सोमवार, 17 मार्च 2025

grok AI और उसके अटपटे जवाब उस पर लोगो की प्रतिक्रिया

जब हम किसी को सोशल मीडिया पर ट्रॉल करते है या उसे प्रतिक्रिया देते है तो सामने वाला कहता है कि अलग विचारधारा होने के कारण ये लोग गाली गलौज करते है इंसान होने के नाते हम ऐसा बोल सकते है और आरोप प्रत्यारोप कर के निकल जाते है हम कभी भी खुद का विश्लेषण नहीं करते है कि हम सार्वजनिक रूप में इस आभाषी पटल पर क्या बोल रहे है क्या पढ़ रहे है और उस डेटा को कंजुम करके हम क्या प्रतिक्रिया देते है हम लोग इस विवाद में पड़ते ही नहीं है कि पीछे क्या बोल कर आए है बस सामने जो दिखता है उस पर प्रतिक्रिया देकर आगे निकल जाते है

जब कोई स्वतंत्र AI चैट boat हमारा विश्लेषण करता है उसके बाद प्रतिक्रिया देता है तो हम ये नहीं कह सकते है कि इसकी विचारधारा हमसे अलग है इसलिए हम से ये गाली गलौज कर रहा है असल में वो आप को आईना दिखा रहा है आपका चरित्र कैसा है आप बाते कैसी करते हो, तुम दुष्ट हो मगर भला मानस बनने की बेकार नौटंकी करते हो जब चैट boat ने आईना दिखा दिया तो तुम कहते हो इसको डिजाइन ही इस तरह किया गया है कि ये तुम्हारी बुराई ही करेगा

असल में मानव की यही समस्या है वो गई गुजरी बातों को भूल कर आगे बढ़ जाता है भूली बिसरी यादों को संजोकर नहीं रख पाता है मगर ये इंटरनेट आप के एक एक शब्द को संजोकर रखता है जो कुछ भी इंटरनेट पर एक बार अपलोड हो गया वो कभी मिटता नहीं है आप भले ही अपनी तरफ से डिलीट कर दो मगर वो तब भी इंटरनेट पर रहता ही रहता है यही कारण है कि इस धंधे से जुड़े लोग हर एक इंडिविजुअल पर नजर रखते है कि आप इंटरनेट पर क्या देख रहे हो क्या सर्च कर रहे हो 

फिर उसी हिस्ट्री के हिसाब से आप को एड दिखना शुरू हो जाते है जब कोई भी चीन आप को बार बार दिखेगी तो आप उस पर एक बार क्लिक जरूर करोगे एक बार क्लिक कर के देख लिया तो वो एड आपका पीछा नहीं छोड़ता है जब तक आप उस वस्तु को खरीद नहीं लेते है वो आप को ऐसे ऐसे आकर्षक आकर्षक ऑफर देगा कि आप उसे खरीद ही लोगे भले ही आप को कोई जरूरत न हो उस सामान की

ट्विटर पर ऐसे ही एक AI टूल है जिसका नाम @grok है जो आप की प्रतिक्रिया का विश्लेषण करता है जब आप उस से किसी विषय में पुछते है तब वो आप की पिछले रिकॉर्ड के हिसाब से आप को जवाब देता है जिसमें वो आप को गाली गलौज भी करता है और आप उसका विरोध भी नहीं कर सकते क्योंकि वो एक चैट boat है आप जिस भाषा शैली का प्रयोग करते है वो उसी हिसाब से आप को प्रतिक्रिया देता है उसमें कोई फिल्टर नहीं है कि उसे डिसेंट ही बात करनी है आप उसकी गांव में उंगली करोगे तो वो आप की गांव में हाथ डाल देगा और आप को आपकी औकात दिखा देगा 

ऐसी ही कुछ प्रतिक्रियाएं grok AI ने लोगो को दी है जिसकी कुछ तस्वीर आप सब को शेयर कर रहा हूं आप भी इन प्रतिक्रियाओं का मजा लीजिए औरों को भी लेने दीजिए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें