हम तुम्हे भूल जाँए ये मेरी फितरत नही है
तुम हमको चाहो ये कोई जरूरी तो नही है
किसी की याद में उम्र काट देना ही प्रेम है
उम्र भर हम साथ रहे ये जरूरी तो नही है
मिल ही जाते हो तुम मेरे ख्यालो में अक्सर
हकीकत में मिलें हम ये जरूरी तो नही है
टूट पड़ता है मुझ पर तुम्हारी यादों दरिया
में भी तुम्हे याद आऊं ये कोई जरूरी तो नही है
रातो में देखे है हमने ये खामोश रातो के तारे
हर रोज चांद निकले ये कोई जरूरी तो नही है